फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In one fell swoop children are becoming victims of dehydration

Siddharthnagar News: एक ही झटके में बच्चे हो रहे डिहाइड्रेशन के शिकार

Mon, 29 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
In one fell swoop children are becoming victims of dehydration
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का असर ऐसा है कि बच्चों के शरीर में एक झटके में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जा रही है। एक बार उल्टी दस्त होते ही बच्चे गंभीर हो जा रहे हैं। स्थिति यह बन गई कि बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सक इसे मौसम का बदलाव बता रहे हैं, उनका कहना है कि अति गर्मी और फिर मौसम में अचानक ठंड बच्चे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से वे अधिक बीमार हो रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज 50-60 ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मई माह लगने के बाद से लगातार गर्मी बढ़ रही है। बच्चों के सेहत पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्योंकि इन दिनों माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे में इस प्रकार के 15-20 बच्चे पहुंच रहे हैं। वहीं ओपीडी की बात इनकी संख्या 50 से ऊपर पहुंच जा रही है। इसमें अधिकांश बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि केवल एक बार की उल्टी या फिर दस्त होने के बाद बच्चे की यह हालत हो गई है। वह एकदम शून्य सा हो गया है। ऐसे एक दो नहीं, बल्कि अनेकों बच्चों में इस प्रकार की शिकायत आ रही है। सिसवा खुर्द गांव निवासी सुनिता ने बताया कि शाम को दो बार उल्टी हुई है, उसके बाद से गुमसुम पड़ा हुआ है कुछ भी नहीं खा रहा है। वहीं नगर निवासी रामहित ने कहा कि दो बार उल्टी दस्त के बाद बिटिया लेटी हुई पड़ी है और रो रही है। इसी प्रकार की शिकायत अन्य बच्चों में थी।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बच्चों के अनुकूल नहीं है। इसबार गर्मी बहुत ही अधिक है। इसलिए बच्चों को सही तरीके से रखने की जरूरत है। सावधानी से ही बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं। इस संबंध में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अस्पताल में इलाज की व्यवस्था है। आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बचाव बेहद जरूरी
बच्चे बहुत ही नाजुक होते हैं, उनपर मौसम का असर जल्द होता है। इस बार मौसम में उतार-चढ़ाव काफी तेज है। पहले तो पसीना से पानी कम हो जा रहा है। दूसरे अगर एक बार उल्टी दस्त हो जाए तो बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो जा रही है। अगर जल्द अस्पताल न लाया जाए तो वह गंभीर हो जा रहे हैं। इसलिए गर्मी को देखते हुए बच्चों को पानी खूब पिलाएं, बाहर और खुले में बिकने वाला सामान न खिलाएं। साफ पानी पिलाएं और उन्हें साफ-सफाई से रखें। अगर उल्टी दस्त की शिकायत होती है तो तत्काल चिकित्सक के पास लेकर जाएं। क्योंकि लापरवाही गंभीर बना सकती है।
- डॉ. फजल खान, बालरोग विशेषज्ञ, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed