फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In cricket, Lucknow team beat Mirzapur by 12 runs

क्रिकेट में लखनऊ की टीम ने मिर्जापुर को 12 रन से हराया

Tue, 28 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
In cricket, Lucknow team beat Mirzapur by 12 runs
क्रिकेट में लखनऊ की टीम ने मिर्जापुर को 12 रन से हराया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में गौतम बुद्ध क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मिर्जापुर और लखनऊ के बीच मैच खेला गया। प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने 12 रन से मिर्जापुर की टीम को पराजित किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 124 रन बनाकर आल आउट हो गई। लखनऊ की तरफ से दीपक ने 47, संतोष ने 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की पूरी टीम 112 रन बनाकर आल आउट हो गई। मिर्जापुर की तरफ से उमेश यादव ने 56, एस ने 23 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ से दीपक पटेल ने चार, जितेंद्र पटेल ने दो, आशुतोष यादव ने दो और दानवीर ने एक विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक पटेल चुने गए। इस मैच के मुख्य अतिथि सीओ सदर प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अंपायर नदीम अहमद व मैनुद्दीन काजू, स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा, कमेंटेटर सोहेल सिद्दीकी, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, योगेश वर्मा, मनीष पांडेय, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed