फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   improvement needed in educational level

शैक्षिक स्थिति में गुणवत्तापूर्ण सुधार की जरूरत: विधायक

Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
improvement needed in educational level
बर्डपुर बीआरसी के सामने आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शैक्षिक स्थिति में गुणवत्तापूर्ण सुधार की जरूरत: विधायक
विज्ञापन

बर्डपुर। बीआरसी बर्डपुर परिसर के सामने मैदान में आयोजित गोष्ठी विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि शैक्षिक स्थिति में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए कार्य करने की जरूरत है। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के अवस्थापना संबंधी 19 बिंदु निर्धारित किए हैं। सभी लोग प्रधानाध्यापकों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए इस मापदंड को पूरा करेंगे।

ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण एवं गोष्ठी कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रधान और अध्यापक मिलकर विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक वातावरण के सुधार के लिए प्रयास करें। विद्यालय के शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं, शिक्षकों को वह पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर कायाकल्प में अच्छे कार्य करने वाले छहप्रधानों को सम्मानित किया गया। इसमें बर्डपुर नंबर 10 के प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी, बर्डपुर नंबर पांच के प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, दूल्हा सुमाली के प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, सेमारी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष पांडेय, बर्डपुर नंबर 13 के प्रधान वजहुल कमर, भुजौली के श्रीपति को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, दुर्गेश आजाद, अमित श्रीवास्तव, आशीष सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, ईश्तियाक अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed