{"_id":"657df7a0a043ae751f048874","slug":"impact-of-western-disturbance-begins-again-mercury-rises-by-two-and-a-half-degrees-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-9929-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर शुरू, ढाई डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर शुरू, ढाई डिग्री चढ़ा पारा
Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप से मिली राहत, शाम होते ही शुरू हुई गलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर शुरू हो गया है। इस कारण बादल आ रहे हैं और पारा भी चढ़ रहा है। बादल के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह के तापमान में ढाई डिग्री बढ़ोतरी के बाद दिन में धूप होने से लोगों को राहत मिली। उद्यान पार्क और बुद्ध पार्क में लोग धूप में आनंद लेते हुए नजर आए। हालांकि, शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया और लोग घरों में दुबकने लगे।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन और बाद रहेंगे। बादलों के कारण रात के तापमान में कुछ और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि रात में बादल रहेंगे तो दिन में सूरज की किरणों से धरती में अवशोषित पूरी उष्मा ऊपर नहीं जाएगी। तापमान बढ़ेगा तो ठंड का असर भी कम रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था तो रात में गलन बढ़ गई थी और रजाई में भी ठंड का असर हुआ। लोगों ने रूम हीटर और ब्लोवर चलाया तो कुछ राहत मिली। ठंड का असर बढ़ा है कि शहर में अलाव जलने लगे हैं, जबकि लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बादल रहेगा, उसके बाद आसमान साफ होगा तो पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि सर्दी में लापरवाही आपको भी बीमार कर सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते हुए दिन के वक्त हल्का स्वेटर लेकिन रात के वक्त अगर आप निकल रहे हैं तो भारी स्वेटर पहन कर ही बाहर निकलें, क्योंकि सबसे कम तापमान रात के वक्त का ही रहता है। गर्म कपड़े पहनकर बाहर जाएंगे तो कभी भी सर्दी से आपको जुकाम, खांसी या बुखार जैसी शिकायतें नहीं होंगी। बच्चों को भी बाहर ले जाएं तो उनके कान ढक दें और उनको गर्म कपड़े ही पहना कर बाहर लेकर जाएं।