{"_id":"664bc208f824ca82ff021385","slug":"immunize-children-and-pregnant-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117798-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों और गर्भवतियों को करें प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों और गर्भवतियों को करें प्रतिरक्षित
Tue, 21 May 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर एएनएम की सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। सभी एएनएम को निर्देशित किया कि युविन पोर्टल पर फीडिंग करते हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करें। बैठक में प्रगति रिपोर्ट दर्ज करना समस्त डिलेवरी प्वाइंट के जिम्मेदार को निर्देश दिया कि कोई भी नवजात शिशु प्रथम डोज से वंचित न रह जाए। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, अब्दुल कय्यूम, शशि श्रीवास्तव, पुष्पा, सुनीता, संगीता तिवारी, प्रतिज्ञा सिंह, सायरा, संगीता त्रिपाठी, सोनी यादव, प्रीति मिश्रा, स्वाति सिंह उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन