{"_id":"59231d6a4f1c1b3e6a536d5e","slug":"illegal-recovery-from-truck-carrying-ballast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी ले जा रहे ट्रकों से हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी ले जा रहे ट्रकों से हो रही अवैध वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से गिट्टी लेकर बढ़नी होते हुए नेपाल के सीमेंट फैक्ट्रियों में सप्लाई करने वाले ट्रकों से अवैध धन उगाही की जा रही है। कहीं, भंसार के नाम पर तो कहीं धमकाकर उनसे वसूली हो रही है। ट्रक चालकों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ट्रक चालकों का कहना है कि तुलसीपुर रेलवे स्टेशन व झांसी, फैजाबाद, रीवा मध्य प्रदेश व टांडा आदि स्थानों से सीमेंट बनाने का रॉ- मैटेरियल लाते हैं। तुलसीपुर मेन रोड पर पहुंचते ही नगर पंचायत के ठेकेदार वाहन अड्डा शुल्क के नाम पर लाठी व हॉकी दिखाते हैं और 120 रुपये की फर्जी रसीद दिखाकर वसूलते हैं। उसी प्रकार नगर पंचायत पचपेडवा में भी 120 रुपये वसूल किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में प्रवेश करते ही मडनी में जिला पंचायत का खनन विभाग बिना रसीद के 200 रुपये ले रहा है। फिर बस स्टाप तिराहा, बढ़नी नगर पंचायत पचास 50 रुपये व पुलिसकर्मी साइड में लगवाने व क्रम से जाने का 50 रुपये लेते हैं।
इसके बाद नेपाल में भंसार जमा करने के बाद पांच जगह पर बहादुरगंज व फैक्ट्री पहुंचने तक पैसा वसूल किया जा रहा है। ट्रक चालक राजेश कुमार, छोटेलाल, वेद प्रकाश, राजू, मोनू, रामलाल, शमशेर, सलीम आदि ने कहा कि ट्रक मालिक मंजूर अहमद, धीरज मल्होत्रा, मो.सलीम, परमजीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह बब्लू आदि दर्जनों ने कहा है कि अवैध वसूली की शिकायत हम लोगों ने सामूहिक रूप से डीएम बलरामपुर, सिद्धार्थनगर सहित मुख्यमंत्री से शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम शोहरतगढ़ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हमें ट्रकों से अवैध धन उगाही की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बढ़नी चौकी प्रभारी ओंकार सहाय ने कहा कि बढ़नी पुलिस पर ट्रक चालकों से धन उगाही का आरोप गलत है। अगर कोई पुलिस के नाम पर पैसा वसूली करता है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।