फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   iitian will take class

Siddharthnagar News: अब आईआईटीयन से क्लास ले सकेंगे बच्चे

Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
iitian will take class
फोटो- है
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग सेंटर में मुंबई आईआईटी के शिक्षक जुड़े

आईआईटी की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग में भविष्य बना सकते हैं युवा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर में आईआईटी के शिक्षक की तैनाती हुई जो शिक्षण कार्य शुरू कर दिए हैं। इसमें जेईई और नीट की तैयारी के लिए दाखिल ले सकते हैं, वह भी निशुल्क में है। पढ़कर अफसर बनने की चाहत रखने वाले उन बच्चों के लिए सरकार की ओर से निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू की गई है, जो बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उनका परिवार बाहर का खर्च नहीं उठा सकता है। ऐसे बच्चों के सपनों का साकार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग सेंटर की शुरू किया है।

जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से कोचिंग का संचालन कराया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग सेंटर चल रहा है। इसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं। आईआईटी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आईआईटी मुंबई से पासआउट शिक्षक ने अभ्युदय कोचिंग सेंटर में शिक्षण कार्य कर शुरू किया है। बच्चे यहां इनसे निशुल्क क्लास ले सकते हैं। जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस निवासी आशीष मल्ल बतौर शिक्षक शिक्षण कार्य शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि वह आईआईटी मुंबई से वर्ष 2010 में बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल किए हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र में वर्ष 2013 से 2019 तक मैकेनिकल डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अध्यापन कार्य किया। तत्पश्चात दिल्ली में जेईई और नीट के छात्रों को प्रशिक्षित किया। शहरों में तो लोग पढ़ाई कर लेते हैं। लेकिन गांव के बच्चे आर्थिक अभाव के कारण वहां तक नहीं जा पाते हैं। यहां के बच्चे नीट, जेईई जैसी परीक्षा को पास करके मुकाम हासिल करें। इसके लिए वह जिले के बच्चों का कैरियर बनाने के लिए चले आए। मौजूदा समय मेंं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना बांसी सिद्धार्थनगर में जेईई एवं नीट के विद्यार्थियों को फिजिक्स के लिए शिक्षण कार्य दे रहा हूं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed