फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If you want to enroll in a medical college, bring a torch.

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती होना है तो लेकर आइए टॉर्च

Wed, 30 Aug 2023 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
If you want to enroll in a medical college, bring a torch.
स्ट्रीट लाइट बंद होने से अस्पताल परिसर में छाया रहता है अंधेरा, सड़क भी हो गई है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती होकर इलाज कराना है तो आपको टाॅर्च लेकर आना होगा। परिसर की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर गया है और रात में स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया रहता है। यदि आपको को आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ा तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।


एमसीएच विंग में भर्ती मरीजों के परिजन जब बाहर जाते हैं तो मोबाइल की मामूली रोशनी का सहारा लेना पड़ता है, परिसर में स्ट्रीट लाइट बुझती गई और उसकी मरम्मत नहीं हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अस्पताल परिसर में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन के माध्यम से सांसद जगदंबिका पाल को प्रस्ताव भेजकर सड़क बनाने का आग्रह किया गया है, जबकि परिसर की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा हूं।
विज्ञापन


शुल्क लें, मगर कूड़ा हटाते रहे
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका परिषद के ईओ को पत्र भेजकर कहा कि परिसर का सामान्य कूड़ा उठाने का शुल्क निर्धारित करें और अस्पताल का कूड़ा नियमित उठवाते रहें। बता कि परिसर में कूड़े का ढेर होने के कारण बरसात में दुर्गंध आ रही है और संक्रामक बीमारियाें की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed