फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If you have done development of the village then you will get chief minister's award

Siddharthnagar News: अगर किया है गांव का विकास तो मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
If you have done development of the village then you will get chief minister's award
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का स्व मूल्यांकन कर 10 अगस्त 2023 तक जनपद परफारमेंस असेसमेंट समिति के लिए फ्रीज जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतें हमारी पंचायत पोर्टल पर एक जून से आवेदन कर सकती है, जिसके बाद चयन होगा।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्राम पंचायतों को जनसामान्य के लिए उत्तरदायी एवं सजग बनाने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित है। इसके तहत ग्राम पंचायतों स्वयं को प्रेरणास्रोत मानकर कार्य करनी होगी। ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बाल मैत्री, जल संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित बनाने के थीम पर कार्य करना होगा। इसके साथ ही आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे का विकास, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन एवं महिला हितैषी होने की दिशा में भी जो ग्राम पंचायतें कार्य करेंगी उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति के पांच ग्राम पंचायतों की सूची संस्तुति के बाद शासन को भेजी जाएगी। जिस पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता वाली प्रदेश स्तरीय समिति अंतिम चयन करेगी। इसमें चयनित ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार की तरफ से 85 लाख रुपये में पुरस्कार राशि दी जाएगी। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती है, जिनकी समीक्षा एवं स्थलीय सत्यापन के सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

------------
सुशासन पर मिलेगा सर्वाधिक 20 अंक
उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के लिए शासन से नौ थीम निर्धारित किया गया है। इसमें आठ थीम पर प्रत्येक में 10-10 अंक प्राप्त होंगे, जबकि एक थीम सुशासन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को 20 अंक मिलेगा। शासन पर निर्धारित थीम में गरीबी मुक्त गांव, स्वच्छ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव और महिला हितैषी गांव की दिशा में ग्राम पंचायतों को कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed