{"_id":"66bba5f312ce31370c01c661","slug":"if-there-is-no-improvement-even-after-giving-notice-action-will-be-taken-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-122472-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस देने पर भी सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस देने पर भी सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई: डीएम
Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे के पचपेड़वा मार्ग स्थित अस्पताल पर जांच करते पीएचसी की स्वास्थ्य टीम। स्रोत विज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराएं। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर कोई कर्मचारी किसी प्रकार की लापरवाही बरतता है तो त्वरित कारवाई करें और नोटिस देने पर अगर न सुधरे तो उस पर कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित कराया जाए की ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पर प्रसव करवाने आएं। लाभार्थियों को सरकार की ओर से प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से भेज दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी मिले तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां पर उपस्थित कुछ ग्रामवासियों से भी वार्ता कर जानकारी ली। कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कि यहां पर सीबीसी, एलएफटी, केएफटी आदि जांच अंदर से नहीं हो पाती है, कुछ जांच किटों से करके कोरम पूरा किया जाता है। इस पर उन्होंने उसे सही कराने का आश्वासन दिया।
डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सारी व्यवस्था ठीक कराएं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, ड्रग रूम, लैब बीसीपीएम कार्यालय आदि को देखा।