फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If there is a separate road for the market then there will be relief from the misery of traffic jam.

Siddharthnagar News: मंडी के लिए अलग बने राह तो जाम की दुश्वारी से मिले राहत

Thu, 26 Dec 2024 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
If there is a separate road for the market then there will be relief from the misery of traffic jam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के लोग कृषि उपज मंडी के रेलवे स्टेशन के पास होने का खामियाजा भुगत रहे हैं।
आए दिन मंडी मार्ग पर जाम लगने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं, जबकि नो एंट्री जोन में वाहनों के फंस जाने से फल-सब्जी व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी भी यह मांग कर रहे हैं कि अलग मंडी मार्ग बना दिया जाए, ताकि शहर में ट्रकों सहित अन्य मालवाहनों को प्रवेश करने में दिक्कत न हो।
शहर के थरौली में 2017 में मंडी की शुरुआत हुई। उसके बाद मालवाहन साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे होते हुए मंडी आते जाते हैं। रात में वाहन आ जाते हैं, तो बाहर निकलने में पुलिस के नियम आड़े आते हैं। अक्सर ऐसा होता है जब साड़ी तिराहे पर पुलिस गाड़ी रोक देती है, तो मंडी के व्यापारी मौके पर पहुंचकर कच्चे माल के नुकसान का हवाला देते हुए मनुहार करते हैं। इसी के साथ मंडी के इकलौते मार्ग के कारण वन विभाग कॉलोनी में जाम लगता है, तो वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जबकि इस जाम के कारण शहर के मुख्य मार्ग उसका-तेतरी बाजार रोड पर भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन

मंडी में हर दिन 250 छोटे बड़े-वाहनों का आना-जाना होता है। इसलिए इकलौते मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है
हाईवे निर्माण में बढ़ी और समस्या : एनएच-730 निर्माण के कारण सुबह 8:00 बजे के बाद मंडी के वाहनों को सनई या साड़ी तिराहे पर रोक दिया जा रहा है, क्योंकि अशोक मार्ग पर कार्य चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडी के वाहनों में खराब होने वाली फल सब्जी के कारण नो एंट्री के समय सुबह 8:00 बजे के बाद भी छूट दी जाती थी, लेकिन अशोक मार्ग के निर्माण के कारण सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed