{"_id":"621bc5cc7861fd586943f58c","slug":"if-bjp-had-worked-votes-would-not-have-been-sought-in-the-name-of-religion-chandrashekhar-siddharthnagar-news-gkp4283941167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने काम किया होता तो धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना पड़ता : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने काम किया होता तो धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना पड़ता : चंद्रशेखर
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ के प्रत्याशी के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के मुखिया ने किया रोड शो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण ने रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी विधायक चौधरी अमर सिंह को वोट देने की अपील की।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा झूठी है और झूठों का भरोसा करने का मतलब अपने बच्चों की तरक्की के रास्तों को बंद कर देना है। भारतीय जनता पार्टी ने वास्तव में काम किया होता तो आज धर्म के नाम पर, श्रीराम के नाम पर वोट नहीं मांगना पड़ता। जनता इंतजार कर रही है, तीन मार्च आएगा तो जनता झूठ बोलने वालों को सबक सिखाएगी। कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने पार्टियों ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।
क्षेत्र के सिरवत से निकलकर चिल्हिया, शोहरतगढ़, गनेशपुर, तुलसियापुर, ढेबरुआ, बढनी तिराहा, ढेकहरी सहित अन्य स्थानों तक रोड शो किया गया। इस दौरान अनिल चौधरी, अवनींद्र चौधरी, अमित चौधरी, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।