फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   idols of goddess luxmi desolved in river

शोभायात्रा निकाल लक्ष्मी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

Fri, 28 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
idols of goddess luxmi desolved in river
पकड़ी क्षेत्र के हड़हवा घाट पर लक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शोभायात्रा निकाल लक्ष्मी प्रतिमाओं का किया विसर्जन
विज्ञापन

बिस्कोहर। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चल रहे लक्ष्मी पूजा समारोह का समापन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। नगर पंचाय क्षेत्र के साथ फूलपुर राजा, मधवापुर व बड़हरा विशुनपुर गांव में पूजा पंडाल में स्थापित भगवान श्रीगणेश, मां लक्ष्मी व मां सरस्वती की शोभायात्रा शुक्रवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस दौरान भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
नगर के राजकीय डिग्री कालेज के सामने आदर्श महालक्ष्मी पूजन समिति द्वारा स्थापित प्रतिमा को दोपहर तीन बजे नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। देर रात नगर के बाबू पोखरे पर श्रद्धापूर्वक विसर्जन कर दिया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार मिश्र, इंद्रेश कुमार पांडेय, विपलू सिंह, कमलेश प्रताप सिंह, अंकित सिंह, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, पशुपति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ फूलपुर राजा, मधवापुर व बड़हरा विशुनपुर गांव की प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान के साथ पास के सरोवरों में किया गया। इस मौके बाबा तुलसीराम दास, संजय पांडेय, विजय त्रिपाठी, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सुधाकर त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, शिव प्रसाद मौर्य, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रहा कड़ा पहरा
बिस्कोहर। प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा, चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव अपने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।
गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
शोहरतगढ़। कस्बा में स्थापित लगभग डेढ़ दर्जन लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार की रात्रि बड़े ही हर्षोल्लास व गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर डोई नदी में किया गया। शोभायात्रा बुधई स्मारक से चलकर सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, पुलिस बूथ, गड़ाकुल, नीबी दोहनी होते हुए डोई नदी पर पहुंची जहां मंदिर पुजारी सुखदेव ने मंत्रोचार कर सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व युवक, युवतियों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मंगल गीत गाया। इस दौरान एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, चेयरमैन के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, अनूप कसौधन, सतीश कुमार वर्मा, रमेश वर्मा, नीलेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विसर्जित हुईं मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं
पकड़ी बाजार। क्षेत्र में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं बृहस्पतिवार देर रात जम्हिरिया घाट पर विसर्जित की र्गइं। क्षेत्र के धनगढ़िया, अकरा, बुढ़नइया, लालपुर, जम्हिरिया में स्थापित लक्ष्मी एवं गणेश जी की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ बृहस्पतिवार देर रात जम्हिरिया घाट पर विसर्जित किया गया।

मेहनौली गांव में स्थापित लक्ष्मी की प्रतिमा को संतोरी के पास बानगंगा नहर में विसर्जित किया गया। मस्जिदिया पिपरी बाजार एवं हड़हवा की लक्ष्मी प्रतिमा को हड़हवा के पास बानगंगा नदी में विसर्जित किया गया। बरैनिया की लक्ष्मी प्रतिमा को बरैनिया घाट पर विसर्जित किया गया। इस दौरान जितेंद्र जायसवाल, गजेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, बीरु जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, संजय, सुनील कुमार, सतीश, सर्वेसर कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed