{"_id":"635ad6bfe42b250c004890af","slug":"idols-of-goddess-laxmi-desolved-siddharthnagar-news-gkp455333448","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि-विधान से हुआ लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि-विधान से हुआ लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि-विधान से हुआ लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में मां लक्ष्मी पूजन उत्सव बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पूरे उल्लास के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
तहसील मुख्यालय स्थित तेलियाना मोहल्ला, थाना के निकट, तहसील रोड, बढ़नी रोड तथा बैदौला, सोनाहटी, बंजारहवा, सुहेलवा, हल्लौर, भटगवा, बेवा चौराहा, परसा पंडित, बयारा, अगया तथा भानपुर रानी, परसा जमाल, बढ़नीचाफा आदि क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर चल रहे लक्ष्मी पूजन उत्सव का समापन हो गया। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई जो निर्धारित रूट पर आरती के साथ विसर्जन स्थल की तरफ गई। युवकों की टोली ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाते हुए गांवों की गलियों में प्रतिमा संग भ्रमण किया। विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम कुणाल, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ संजय मिश्रा, एसएसआई पवन कुमार मौर्या, एसआई सच्चिदानंद मिश्रा सहित पुलिस फोर्स के लोग प्रतिमा के साथ साथ चले और विसर्जन समाप्त होने तक राप्ती नदी घाट पर मौजूद रहे। इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, आकाश गुप्ता, महेश सोनी, संदीप जयसवाल, सुगंध अग्रहरि, विशाल सोनी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मां लक्ष्मी के जगराते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया ग्राम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बुधवार की रात बस्ती से आई टीम ने जगराता किया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलाकार अविनाश श्रीवास्तव, पंकज गिरि और उनके साथियों ने जगराता में मोहक प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर रात भर श्रद्धालु थिरकते रहे। आलोक श्रीवास्तव, भूपेंद्र त्रिपाठी, स्वतंत्र पाठक, सीमा श्रीवास्तव, शब्बीर, सरस श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। नगर पंचायत इटवा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को निकट की नदियों में किया गया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद इटवा कस्बे के बांसी मार्ग पर, काली जी के सामने, महादेव घूरहू, बगरी, सोनबरसा, पिपरी महरी, बलुआ, करहिया, रगड़गज, नबेलवा आदि स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का विसर्जन सीकरी नाले, बूढ़ी राप्ती नदी, राप्ती नदी व परासी नाले के करहिया पुल पर किया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। देर शाम तक पुलिस सुरक्षा में प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। भनवापुर विकास क्षेत्र के मन्नीजोत सहित अन्य स्थानों पर चल रहे लक्ष्मी पूजा का समापन मूर्तियों के विसर्जन के साथ हो गया।
भक्ति गीतों के बीच दी मां लक्ष्मी को विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर/कठेला। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा का समापन बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल मां लक्ष्मी को विदाई दी। विसर्जन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। विसर्जन स्थलों पर मेले जैसा दृश्य रहा।
नगर पंचायत बिस्कोहर के बेलवा बाबू मोहल्ले में बाल समिति लक्ष्मी पूजन समारोह की ओर से स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित मां सरस्वती की पूजा बृहस्पतिवार दोपहर को हवन के साथ संपन्न हो गई। महिलाओं ने विधि पूर्वक गोद भराई की। दोपहर बाद टैक्टर-ट्रॉली पर रख कर प्रतिमाओं को फूलमालाओं से सजाया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को बेलवा व दलपतपुर मोहल्ले के विभिन्न हिस्सों से घुमाते हुए पोखरे की ओर ले जाया गया, जहां पर श्रद्धा पूर्वक तीनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। भक्ति गीतों से देर रात तक पूरा माहौल सराबोर रहा। हर कोई देवी गीतों पर थिरकता नजर आया। विसर्जन के दौरान बिस्कोहर चौकी पुलिस चौकस रही। इस मौके रवि सिंह, रूपेश सिंह, मनोज सिंह, शनि सिंह, रमा सिंह, अरुण कुमार पांडेय, गुलशन सिंह, अजीत सिंह, समन सिंह मौजूद रहे।
इन स्थानों से हुआ प्रतिमा का विसर्जन
कठेला क्षेत्र के बंदूवारी, कठेला, धगरहवा, चेचराफ आदि गांवों में स्थापित मां लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन सोनबरसा घाट पर किया गया। इस दौरान लक्ष्मी पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। डीजे के भक्ति धुनों पर नृत्य कर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। देर रात सभी प्रतिमाओं को सोनबरसा घाट पर ले जाकर श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया। इस अवसर पर थाना कठेला समय माता की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।