फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband with taking, where Bhatkun

पति नहीं ले जा रहा साथ, कहां भटकूं

Sun, 12 Feb 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
 Husband with taking, where Bhatkun
पुलिस लाइन सभागार में नई किरण जनसुनवाई में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दरोगा जी, चार माह से मायके में रह रही हूं, पति विदाई नहीं करा रहा। दुधमुंहे बच्चे को लेकर कब तक भटकूं। यह गुहार थी शोहरतगढ़ क्षेत्र के भावपुर गांव के टोला सहिजनवा निवासी सोनी की। रविवार को वह फरियाद लेकर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित नई किरण जनसुनवाई में पहुंची थी। विवाहिता के साथ आए पिता मिठाईलाल का कहना था कि बेटी की शादी जून 2014 में सदर थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में की थी। तभी से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं विवाहिता का कहना था कि पति शकी मिजाज का है। वह पांच माह के बेटे को साथ नहीं रखना चाहता।
विज्ञापन

कई अन्य आरोप भी लगाए। कहा कि कब तक मायके में रहूं और मासूम बच्चे को लेकर कहां-कहां जाऊं। महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने फोन पर पति से संपर्क साधा और वादानुसार विदाई के निर्देश, लेकिन बात नहीं बनी। एसओ ने कहा कि मामले की जांच करने के मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नई किरण सुनवाई में कुल 27 मामले प्रस्तुत हुए। इसमें रीमा पत्नी रामू ग्राम महुलानी थाना खेसरहा का विवाद सुलह-समझौते से समाप्त हुआ। पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। नौ मामले में सुलह नहीं हो पाया, जबकि छह मामले में एक ही पक्ष पहुंचा और 12 मामलों में कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान कांउसलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, विनय कांत मिश्र, शमसुल हक, सिपाही नीतू साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed