फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband gave his life after his wife's death

पत्नी की मृत्यु के बाद पति ने फंदे से लटकर दी जान

Sun, 23 May 2021 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Husband gave his life after his wife's death
पत्नी की मौत के बाद पति ने दे दी जान
विज्ञापन

21 मई को मुंबई में हो गई थी पत्नी की मौत
खेसरहा थानाक्षेत्र के बिसरी गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। थानाक्षेत्र के बिसरी गांव में रविवार को एक युवक ने कमरे में फंदे लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मगर परिजनों के आग्रह के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी की मौत हुई थी। प्रेम-संबंध में दोनों ने शादी की थी। बीमारी के चलते पत्नी की मौत हो गई थी।

क्षेत्र के बिसरी गांव निवासी संतकुमार (23) का गांव के ही शीला नाम की युवती से प्रेम संबंध था। संतकुमार शीला को लेकर मुंबई चला गया। वहां जाकर दोनों ने शादी कर ली और दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले शीला की तबियत खराब और 21 मई की रात उसकी मौत हो गई थी। संत कुमार पत्नी का शव एंबुलेंस से गांव लाया। गांव आने के बाद युवक पागलों जैसी हरकत करने लगा। रविवार को संतकुमार घर में लगे रोशनदान में साड़ी बांधकर फंदे से लटक गया। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक खेसरहा ब्रह्मा गौड़ ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। मगर परिजन कोई करवाई नहीं चाहते थे। इसलिए पंचनामा करके शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed