फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband deliberately attacks three including wife with knife, accused in custody

Siddharthnagar News: पति ने पत्नी समेत तीन पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

Thu, 02 Apr 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Husband deliberately attacks three including wife with knife, accused in custody
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए पति ने पत्नी समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बबली देवी की शादी नूनखार थाना खुखुंदू निवासी राजेश प्रसाद से हुई है। बबली पिछले नवंबर माह से अपने मायके चमनपुरा में रह रही थी। बुधवार को उसका पति ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और राजेश ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई अनूप कुमार और मां देवंती देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेजा। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed