फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband beaten in court premises, chilli powder thrown in his eyes

Siddharthnagar News: अदालत परिसर में पति को पीटा, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका

Wed, 13 Nov 2024 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten in court premises, chilli powder thrown in his eyes
संतकबीरनगर। न्यायालय परिसर में मंगलवार को मुकदमा की सुनवाई के लिए आए पति की पत्नी ने पिटाई कर दी और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद लंबे समय से चल रहे खर्च के केस की पैरवी में दोनों कोर्ट आए थे। विवाद के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में पति ने तहरीर दी।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र निवासी सरताज की शादी वर्ष 2011 में धनघटा थाना क्षेत्र की अफसाना से हुआ था। दोनों का एक दस साल का बेटा और नौ साल की बेटी है। बच्चे पिता के पास ही रहते हैं जबकि अफसाना अलग रहती है। पति-पत्नी के बीच वर्ष 2016 से विवाद चल रहा है, अफसाना ने न्यायालय में खर्च के लिए दावा कर रखा है। मंगलवार को इस केस की सुनवाई पर दोनों कोर्ट आए थे और कोर्ट बंद होने की वजह से लौट रहे थे। इसी बीच अफसाना ने सरताज की पहले पिटाई की और फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




इस दौरान मौजूद महिला सिपाहियों ने अफसाना को पकड़ लिया। अफसाना का कहना था कि कि वह खर्च के लिए काफी परेशान है, और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भी उसे खर्च नहीं मिल पा रहा है। बाद में कोतवाली जाकर सरताज ने पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रभारी कोतवाल रामेश्वर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित पति की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed