{"_id":"6835fd92957163ee1c000ee6","slug":"hot-wind-and-humidity-extended-the-crisis-outside-the-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138275-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्म हवा और उमस ने घर से बाहर तक बढ़ाया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्म हवा और उमस ने घर से बाहर तक बढ़ाया संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सूरज की तीखी धूप के बीच बढ़ते तापमान से बढ़ रही उमस से हर कोई परेशान है। नौतपा के तीसरे दिन भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे पूरे दिन सड़कोंं पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तापमान बढ़ेगा।
मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। वहीं बीच-बीच में बादलों की आवाजाही सूरज काे छुपा भी रही थी, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि हाेने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन गर्म हवाओं के चलने से उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। सड़कोंं पर भी पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। वहीं हवा की रफ्तार अधिक होने से लोगों को झुलसा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के तीसरे दिन से लू चलना शुरू हो जाता है। जो लोगों को अहसास भी हुआ। गर्मी बढ़ने से मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा। जिससे गर्मी के साथ उमस बढ़ जाएगी।थ