फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hostel not start for student

छात्रावास का शुरू नहीं हो सका आवंटन

Sat, 30 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hostel not start for student
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में स्थित छात्रावास। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छात्रावास का शुरू नहीं हो सका आवंटन
विज्ञापन

- जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में बना है छात्रावास
संवाद न्यूज एजेंसी
धेन्सा। समाज कल्याण विभाग के छात्रावास को अस्थायी जेल बनाने के बाद दो साल से यहां छात्रों को कमरे का आवंटन नहीं हो रहा है, जबकि कोरोना संक्रमण काल समाप्त होने के बाद इस जेल की आवश्यकता नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि आवेदन करने वाले छात्रों को आवास आवंटित किए जाएंगे, लेकिन प्रक्रिया शुरू करने की सूचना ही नहीं दी गई है। इस कारण छात्रों ने शहर में निशुल्क छात्रावास के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर, सनई में समाज कल्याण विभाग ने छात्रावास बनाया है, जिसमें शहर एवं आसपास के विद्यालयों के कक्षा से नौ से इंटर तक के छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा देने की योजना है। अधीक्षक एवं कर्मचारी के पद रिक्त होने के कारण भी अधिकारी छात्रावास के आवंटन में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:शुल्क है आवासीय सुविधा
छात्रावास में आवास की सुविधा नि:शुल्क है। इसमें 16 कमरे हैं, जिसमें 48 छात्र रह सकते हैं। पूर्व में माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले गरीब छात्र रह कर नियमित रूप से पढ़ाई करते थे, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण सैकड़ों गरीब छात्र प्राइवेट किराये का कमर लेकर मजबूरी में रह रहे हैं। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत चयनित यूपीएससी की कोचिंग करने वाले पांच छात्रों को समाज कल्याण विभाग ने छात्रावास आवंटित किया है, जबकि यह छात्रावास माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए बनाया गया है।
छात्रावास अधीक्षक एवं कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इस कारण छात्रावास का आवंटन नहीं किया जा रहा है।
- डॉ. राहुल गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed