फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Host Dummyaganj Champion in the Game Competition

खेल स्पर्धा में मेजबान डुमरियागंज चैंपियन

Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Host Dummyaganj Champion in the Game Competition
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिमनास्टिक में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। परिषदीय स्कूलों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में मेजबान डुमरियागंज की टीम चैंपियन रही। नौगढ़ को हराकर उन्होंने यह खिताब जीता। तीसरे स्थान पर इटवा और चौथा स्थान बांसी तहसील को मिला। वहीं, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुए समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंडलीय स्पर्धा के लिए पूरी तन्मयता से जुटने को प्रेरित किया गया। इसी ग्राउंड में 24 नवंबर से बस्ती मंडल की खेल प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सीमित संसाधनों में जिस प्रकार से सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिता के जरिए ही देश को अनोखी प्रतिभाएं मिलती हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीएसए मनीराम सिंह और बीईओ चंद्रभूषण पांडेय के साथ ही अध्यापकों-बच्चों का सफल आयोजन पर हौसलाफजाई की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 358 अंक प्राप्त करने वाली डुमरियागंज तहसील के प्रभारी नसीम अहमद, 247 अंक पाने वाले नौगढ़ व 109 अंक पाकर इटवा के प्रभारी को शील्ड भेंट किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में डुमरियागंज तहसील के लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी और समूहगान में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने अकेले 60 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को बीएसए मनीराम सिंह, बीईओ चन्द्रभूषण पांडेय, जिला समन्यवक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव, नौगढ़ ब्लाक की बीईओ सीमा पांडेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कलीमुल्लाह, नसीम अहमद, अष्टभुजा पांडेय, मिर्जा महबूब आदि ने संबोधित किया। कमेंट्रेटर की भूमिका अध्यापक जीएच कादिर, स्कोरर सुरेंद्र प्रसाद, महताब आलम और राकेश ने निभाई। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षिका अलका श्रीवास्तव, सीमा द्विवेदी, विमलेश पांडेय, प्रीति, अभिषेक श्रीवास्तव, राजू, मुस्तन शेरूल्लाह, महेश कुमार, जीशान खलील, जियाफत हुसैन फारूकी, राजकुमार, संतोष कुमार, फकरूद्दीन, आफताब आलम, रूहेल अहमद, सादिक अली, संतोष सिंहानिया, गुलाम हुसैन आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed