फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hospital operations halted after complaint

Siddharthnagar News: शिकायत के बाद अस्पताल संचालन पर रोक

Thu, 25 Dec 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hospital operations halted after complaint
नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय की मौजूदगी में नोटिस चस्पा करते जिले से आई टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर खुले लाइफ केयर हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा करके उसके संचालन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कहा गया कि पंजीकरण के निलंबित रहने तक हास्पिटल खोलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे में स्थित इस हास्पिटल की शिकायत कुछ दिन पूर्व अयोध्या निवासी एक चिकित्सक ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बगैर उनकी जानकारी में उक्त हास्पिटल के संचालक ने उनकी डिग्री व नाम का प्रयोग किया है। उन्हें इस अस्पताल की कोई जानकारी नहीं है, और न ही मैंने कभी वहां ओपीडी की है।
विज्ञापन

चिकित्सक की शिकायत पर हुई विभागीय जांच में अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। परंतु आरोप है कि उसके बावजूद अस्पताल संचालक ने ओपीडी बंद नहीं की। शिकायतकर्ता आए दिन इसकी सूचना दे रहे थे। बुधवार को अस्पताल को खोले जाने व ओपीडी करने का वीडियो शिकायतकर्ता ने बुधवार को सीएमओ को दिखाया। इसके चलते सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को विभागीय जांच हुई, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय की अगुवाई में जिले से आई टीम ने अस्पताल के बंद पाये जाने पर नोटिस चस्पा कर अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि जब तक पंजीकरण बहाल नहीं होता है। अस्पताल के संचालन करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद संचालन करने पर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिले से आई टीम में डाॅ. मृत्युंजय मणि त्रिपाठी, डाॅ. पंकज कुमार, शिवशंकर वरुण वीसीपीएम, सुरेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed