{"_id":"69efb15ae66fba1fdf04d495","slug":"hope-for-reliefchunti-culvert-will-be-widened-accidents-will-be-curbed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157291-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राहत की उम्मीद...चूंटी पुलिया होगी चौड़ी, हादसों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राहत की उम्मीद...चूंटी पुलिया होगी चौड़ी, हादसों पर लगेगी लगाम
Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सोरवा गांव के पास स्थित चूंटी पुलिया का हो रहा निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जोड़ने वाली बांसी से निकले मुख्य मार्ग पर बरनवार गांव के पास स्थित हादसे का स्पाॅट कही जाने वाली चूंटी पुलिया कई मौत के बाद अब आकार लेने जा रहा है। संकरा और अंधा मोड़ होने के कारण होने हादसे पर आने वाले दिनों में कमी आएगी। क्योंकि, पुलिया को ध्वस्त करके सड़क के अनुसार 12 मीटर चौड़ी पुलिया बनाया जाएगा। 2.14 करोड़ रुपये की लगात से बनने वाले इस पुलिया को बनाए जाने का कार्य शुरु हो गया है। खेसरहा क्षेत्र के सोरवा गांव के पास चूंटी पुलिया आवागमन के दृष्टि से बेहद खास है। बांसी से बेलौहा, नंदौर व खलीलाबाद से होते हुए गोरखपुर तक आने-जाने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में बस, ट्रक व छोटे वाहनों का आवागमन होता है। विभाग ने वर्ष 2020 में इस सड़क को सात मीटर चौड़ी कर दी लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं कराया। यहां सड़क के सापेक्ष पुलिया संकरी हो गई है। पुलिया की दोनों तरफ तीव्र मोड़ है।
दोनों तरफ से आने वाले वाहन ठीक से मोड़ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से आमने-सामने की गाड़ियां टकरा जाती है और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसके बाद सड़क 10 मीटर चौड़ा किया गया, फिर पुलिया की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई। नतीजा वाहनों की बढ़ती संख्या और आवाजाही करने वालों के दबाव के कारण इस स्थल पर हादसे बढ़ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के समय में अक्सर हादसे होते हैं। हादसों और पुल पर होने वाली आवाजाही को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ओर से पुलिया के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। शासन स्तर से इस मामले में वित्तीय स्वीकृति के साथ धन आवंटित हो गया और काम भी क्रूरु हो गया है। ऐसे में जल्द ही पुलिया आकार लेगा।