फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Honor killing Fed up with his daughter's actions father murdered her.

ऑनर किलिंग: बेटी की हरकतों से तंग आकर पिता ने की थी हत्या, पर्दाफाश करने वाली टीम को मिला 25 हजार इनाम

Wed, 14 Feb 2024 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 14 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि 10 फरवरी को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बाग में छात्रा की लाश मिलने के बाद उसकी मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन जब मामले की जांच शुरू की गई तो कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे हत्या का शक घरवालों पर गया।

विज्ञापन
Honor killing Fed up with his daughter's actions father murdered her.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में 11वीं की छात्रा की मौत का मामला ऑनर किलिंग का निकला। हत्या छात्रा के पिता ने ही की थी। पुलिस ने सोमवार को पिता को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी प्राची सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी बेटी अपने प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी थी, इसी गुस्से में पिता ने गला दबा कर उसकी जान ले ली। एसपी ने बताया कि 10 फरवरी को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बाग में छात्रा की लाश मिलने के बाद उसकी मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन जब मामले की जांच शुरू की गई तो कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे हत्या का शक घरवालों पर गया। पुलिस ने जांच बढ़ाई तब सारा मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस छात्रा के पिता की गिरफ्तारी में लग गई और सोमवार को शोहरतगढ़ कस्बे के प्लाईवुड तिराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही एक लड़के साथ मिलना जुलना था। कई बार उसने और उसकी पत्नी ने बेटी को समझाया लेकिन वह मान नहीं रही थी। उसकी हरकतों से गांव-समाज में बदनामी हो रही थी। इसलिए उसकी हत्या करने की सोच ली। शुक्रवार को जब वह स्कूल से लौट रही थी तो रास्ते में उसे रोककर फिर समझाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने कहा कि वह प्रेमी से मिलती रहेगी तो गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश बाग में छोड़ कर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुंबई जाने का दिखावा किया था
छात्रा के पिता ने हत्या के लिए काफी प्लानिंग की थी। वह चाहता था कि हत्या का आरोप बेटी के प्रेमी पर लग जाए। इसलिए उसने अपने मुंबई जाने का ड्रामा रचा। सारी प्लानिंग के बाद शुक्रवार सुबह वह मुबंई जाने की बात कह कर घर से निकला। पत्नी ने रास्ते के लिए खाना बना कर दिया और बेटा साइकिल से उसे शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़ आया। स्टेशन पर उसने पनवेल एक्सप्रेस का टिकट भी लिया, लेकिन ट्रेन नहीं पकड़ी। वह स्टेशन पर ही इधर-उधर घूमता रहा।

सुबह आठ से नौ बजे के बीच वह चेतिया रेलवे क्रासिंग पर गया और एक ठेले से चावल-छोला खरीदा। छोला खा गया और चावल अपने बैग में रख लिया। फिर स्टेशन आ गया। सुबह करीब 11 बजे उसने बेटी के प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर आते देखा। उसे लगा कि वह उसकी बेटी से मिलने रेलवे स्टेशन आया है। लेकिन जब प्रेमी ने उसे देखा तो वह बिना रुके वहां से चला गया।

दिन में करीब 12 बजे उसकी बेटी परीक्षा देकर विद्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए घर जा रही थी। उसने बेटी को रोक लिया और बात करते हुए चेतिया मोड़ गया। वहां से ऑटो से पूजा चढ़ाने के नाम पर योग माता मंदिर जोगिया उदयपुर ले गया। पिता के अनुसार, वह चाहता था कि शाम हो जाए ताकि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में आसानी हो। इसलिए समय काटने के लिए वह पूजा पाठ के बाद इधर-उधर घूमता रहा। कुछ देर बाद बेटी के साथ ऑटो से नौगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा।

वहां से मेमू ट्रेन से देर शाम करीब 7:30 बजे शोहरतगढ़ पहुंचा और पैदल ही बेटी के साथ गांव के लिए चल दिया। लेकिन घर न जाकर गांव से पहले स्थित सरकारी स्कूल के पीछे के बाग में ले गया। वहां फिर उसने बेटी को समझाने की कोशिश की कि वह लड़के से मिलना बंद कर दे, लेकिन उसने फिर मना कर दिया और कहा कि वह उससे मिलती रहेगी। इस पर क्रोध आ गया और मफलर से उसके दोनों हाथ बांध कर गला दबा कर उसे मार दिया।
 

उल्टी दिखाने इसके लिए चावल घोल कर गिराया
पिता ने बताया कि हत्या के बाद उसने बेटी के गाल पर चिकोटी काटकर चेक किया कि कहीं व जिन्दा तो नहीं है। इत्मिनान होने पर सुबह खरीदे चावल को पानी में घोलकर बेटी के मुंह के पास गिरा दिया। ताकि लोगों को लगे कि जहर खाने के बाद उसने उल्टी की है और जहर खिलाने का शक उसके प्रेमी पर चला जाए।

हत्या के बाद वह घर न जाकर वहीं से वापस रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ गया और सुबह 5 बजे इंटर सिटी ट्रेन पकड़ कर लखनऊ चला गया। बेटी की मौत की सूचना पर उसने पत्नी को थाने जाकर उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराने को कहा तथा लखनऊ से वापस आ गया। लखनऊ से लौट तो आया पर पकड़े जाने के डर से इधर उधर छिपकर रह रहा था, लेकिन सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया।

पर्दाफाश करने वाली टीम को मिला 25 हजार इनाम
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम के सदस्य प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय, निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, एसओजी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, एसआई अशोक कुमार, आरक्षी राजीव शुक्ला, आशुतोष धर द्विवेदी, छविराज यादव, जर्नादन प्रजापति, हिन्दे आजाद, विवेक को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने 25 हजार रुपये इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed