{"_id":"5eb565358ebc3e906700b362","slug":"home-quarantine-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3505434101","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन वालों पर है पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन वालों पर है पुलिस की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम क्वारंटीन वालों पर है पुलिस की नजर
चेकिंग करने घर जाएगी पुलिस, गायब मिले तो दर्ज होगा केस
घर से बाहर घूमते हुए मिलने पर दोबारा भेजे जाएंगे क्वारंटीन, उसके बाद होगी जेल
महामारी अधिनियम के तहत दर्ज होगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। होम क्वारंटीन हुए लोगों पर पुलिस की नजर है। अगर महानगर से आए हैं, होम क्वारंटीन के बजाय बाहर घूम रहे हैं और घर से गायब रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि संबंधित थाने की पुलिस कभी भी गांव में धमक सकती है।
पुलिस कीजांच के दौरान होम क्वारंटीन के बजाय गायब मिले तो कार्रवाई निश्चित है। संक्रमण के मद्देनजर पुलिस को जांच का निर्देश है। मौजूदा समय में जिले में लगभग 30 हजार लोग होम क्वारंटीन हैं। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। लॉकडाउन में महानगरों से लौटने वालों को पहले मेडिकल क्वारंटीन और क्वारंटीन हाउस में 14 दिनों के लिए रखा जा रहा था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा था।
इस बीच दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित अन्य महानगरों से आने वालों कामगारों की संख्या एकाएक बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोगों को आता हुआ देख प्रशासन ने स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन में रखे जाने का निर्णय लिया। पिछले पांच दिनों से महानगरों से लौटने वालों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। उनके परिवार से अलग रहकर 21 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश है। मगर इसके बाद भी कुछ स्थानों पर लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। अब ऐसा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस कभी भी गांव में पहुंचकर होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की जांच कर सकेगी। अगर कोई गायब मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। एसपी विजय ढुल ने बताया कि होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों को संबंधित थाने की पुलिस जांच करेगी। अगर कोई इस दौरान कोई गायब मिला तो पहले उसे क्वारंटीन भेजा जाएगा। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
30 हजार लोग हैं होम क्वारंटीन
जिले में मौजूदा समय में महानगरों से लौटने वाले लगभग 30 हजार लोग होम क्वारंटीन हैं। उनकी स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें एकांतवास में रहने का निर्देश दिया गया है।
निगरानी समिति को भी है जिम्मेदारी
होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, सदस्य, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर की गठित समिति गठित है। जिनके द्वारा होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की निगरानी की जाएगी। अगर कोई बीमार होता है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे।