फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   home isolate

होम आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन करें स्वास्थ्य काउंसलिंग

Mon, 24 Aug 2020 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
home isolate
होम आइसोलेट मरीजों की रोजाना करें काउंसलिंग
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों की प्रत्येक दिन स्वास्थ्य काउंसलिंग की जाए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को उसी दिन फैसिलिटी एलॉटमेंट करना सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश सीडीओ ने जिला अस्पताल परिसर स्थित सभागार में सोमवार को हुई बैठक में दिए।

सीडीओ पुलकित गर्ग ने यूपी कोविड-19 ट्रैक पोर्टल की विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए हाई एवं लो रिस्क कांटेक्ट की ट्रेसिंग करके 24 घंटे में पोर्टल पर अवश्य अपलोड कराएं। सीएमओ को प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके डोर-टू-डोर सर्विलांस एवं सैंपलिंग की समीक्षा करने को कहा। शनिवार और रविवार को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा सेनीटाइज कराने का निर्देश दिया। बैठक में कर्मचारियों की उपस्थिति, कोविड-19 टेस्ट के लिए ट्रु-नाट मशीन एवं एंटीजन किट की उपलब्धता तथा कराए गए टेस्ट एवं उनके परिणाम की समीक्षा की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed