फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Home Guard recruitment exam was conducted under CCTV surveillance.

Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam was conducted under CCTV surveillance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। दोनों पाली में 2,688 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें करीब 25 प्रतिशत से अधिक बच्चों के छोड़े जाने की जानकारी मिल रही है। लेकिन, यह अधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं, परीक्षा देने वाले बच्चों ने प्रश्न पत्र का अच्छा होना बताया और वह संतुष्ट दिखे। डीएम और एसपी ने इसका निरीक्षण भी किया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, जय किसान इंटर कॉलेज इंटर काॅलेज सनई सकतपुर और जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज पुरानी नौगढ़ सेंटर बनाया गया था। सभी केंद्र सीसी कैमरे से लैस थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। तीन दिवसीय परीक्षा शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही बच्चे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed