फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holika will be burnt at 216 places in Dumariyaganj area

Siddharthnagar News: डुमरियागंज क्षेत्र में 216 स्थानों पर जलेगी होलिका

Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 216 places in Dumariyaganj area
डुमरियागंज। होली की पूर्व संध्या पर तहसील क्षेत्र में कुल 216 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रंगों का खूबसूरत पर्व होली डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के 133 स्थानों पर तथा भवानीगंज थाना क्षेत्र के 83 स्थानों पर 25 मार्च की रात होलिका दहन होगा। होलिका दहन और होली का उत्सव शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश राय तथा भवानीगंज थानाध्यक्ष केसभान ने बताया कि होलिका दहन और होली के दिन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस संबंध में एसडीएम डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि होली के त्योहार को परंपरागत तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने को लेकर हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed