{"_id":"69b5bc334a7ea702e60f8fa2","slug":"holi-milan-jahiya-radar-pe-aa-jaaba-tu-caused-uproar-chairs-broken-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155017-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन : जहिया रडारे पर आ जाबा तू...पर हंगामा, कुर्सियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन : जहिया रडारे पर आ जाबा तू...पर हंगामा, कुर्सियां टूटीं
Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
टूटी कुर्सियां।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब गायक संजय यदुवंशी ने अपना चर्चित गीत...“जहिया रडारे पर आ जाव तू, मार देब गोली छितरा जाबा तू”...गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू होने लगी।
गायक संजय यदुवंशी के साथ सेल्फी लेने की होड़ में धक्का-मुक्की होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो भगदड़ मच गई।
इस दौरान हुए हंगामे में सौ से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। उस समय तक मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। बाद में भीड़ को शांत कराने के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ और देर-शाम तक चला।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सपा से भाजपा में आए रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और लोगों के मनोरंजन के लिए अवधी गायक संजय यदुवंशी को बुलाया गया था।
विज्ञापन
करीब ढाई बजे यदुवंशी के आते ही युवा काफी उत्साहित होकर मंच की तरफ बढ़ने लगे। उनमें कुछ नौजवान सेल्फी व वीडियो बनाने की कोशिश लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब गायक संजय यदुवंशी ने अपना चर्चित गीत...“जहिया रडारे पर आ जाव तू, मार देब गोली छितरा जाबा तू”...गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू होने लगी।
युवक मंच पर चढ़ने की भी कोशिश करने लगे तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। मंच से दूर खदेड़ने के लिए लाठियां भांजने लगी तो कुछ लोग कुर्सियां तोड़ने लगे। बाद में माहौल शांत हुआ और देरशाम तक कार्यक्रम का लोगों ने लुत्फ उठाया।