{"_id":"e8e83c31c5bb374e3429977676fe917d","slug":"holding-fake-teacher-on-duty-in-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी करते फर्जी शिक्षक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी करते फर्जी शिक्षक पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक अमले की लाख सख्ती के बाद भी जिम्मेदार लोग बोर्ड परीक्षा की सुचिता तार-तार करने में लगे हुए हैं। परीक्षा में नकल की आम शिकायतों के बीच सोमवार को परीक्षा कक्ष में फर्जी टीचर ड्यूटी करते पाए गए।
इस पर्दाफाश तब हुआ डायट प्रचार्य राम कृपाल प्रसाद की अगुवाई में चल रहे सचल दस्ते ने औचक निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार डायट प्राचार्य, बांसी तहसील क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज बरगदवा, रमवापुर में अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।
शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। उन्होंने बताया कि कक्ष संख्या 8, 11 व 12 में तैनात कक्ष निरीक्षकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। तीनों कक्षों में एक-एक शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ कर उपस्थिति पंजिका की जांच की गई तो उक्त तीनों के नाम पंजिका में दर्ज नहीं थे। हां यह अलग बात है कि उनका फोटो लगा परिचय पत्र उनके पास मौजूद था, जिसे फर्जी तरीके से तैयार किया गया था।
वहीं ऐसा ही कुछ नजारा खेसरहा क्षेत्र स्थित धूपादेवी आदर्श इंटर कॉलेज, भलुहा में भी देखने को मिला। यहां कक्ष संख्या 9 में एक-एक शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी करते मिले। उनके पास फोटो लगा परिचय पत्र तो था लेकिन उपस्थित पंजिका से इनके नाम नदारद थे।
डायट प्राचार्य रामकृपाल प्रसाद ने बताया कि फर्जी तरीके से परिचय पत्र बनाकर बाहरी लोगों से परीक्ष ड्यूटी कराना बेहद गंभीर मामला है। केंद्र व्यवस्थापक की मिलीभगत से ही ऐसा हो सकता है। कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की जा रही है और केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी भी दी गई है।