{"_id":"618d53e129f10f6b901fb0bb","slug":"hiyuva-workers-burn-effigy-of-congress-leader-salman-khurshid-siddharthnagar-news-gkp416004634","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया
विज्ञापन
डुमरियागंज के मंदिर चौराहे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाते हियुवा कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हियुवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया
डुमरियागंज। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब का विरोध बढ़ता जा रहा है। वाराणसी, लखनऊ के बाद बृहस्पतिवार को डुमरियागंज में सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन आवर टाइम्स में लिखे कुछ लेख पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री आकाश सिंह और हियुवा के नगर उपाध्यक्ष भोला सोनी कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से की है। उनका अपने किताब में इस तरह की बात लिखना हिंदुत्व पर कुठाराघात है।
इस तरह की किताब पर रोक लगानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद पर मुकदमा दर्ज करवाने की भी मांग की। इस मौके पर रमेश सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, गौरव पांडेय, राजू अग्रहरि, रितिक श्रीवास्तव, अमन विश्वकर्मा, अंकित अग्रहरि, विकास विश्वकर्मा, राहुल प्रताप सिंह, अनू अग्रहरि आदि कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।