फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hiyuva block president's brother dies due to beating

पिटाई से हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष के भाई की मौत

Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hiyuva block president's brother dies due to beating
पिटाई से हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष के भाई की मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बे में सोमवार देर शाम पिटाई से हियुवा के बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष के भाई तथा किराना व्यवसायी की जान चली गई। मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद और चार अज्ञात पर हत्या, बलवा सहित अन्य आरोप में केस दर्ज कर, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी मनोज कुमार गुप्ता किराना के थोक व्यवसायी थे। उनके भाई विजय गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी के बर्डपुर के ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। परिजनों के मुताबिक, कस्बे में ही रहने वाले चिकित्सक डॉ. केएस श्रीवास्तव वृद्ध हैं और बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मनोज उनकी सेवा करने के लिए आते-जाते थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम को भी पत्नी लक्ष्मी के साथ मनोज चिकित्सक के घर गए थे। तभी चिकित्सक के मकान में किराए पर रहने वाले संजय श्रीवास्तव उनसे विवाद करने लगा। आरोप है कि वह मनोज की पत्नी लक्ष्मी को पीटने लगा। मनोज ने छुड़ाने की कोशिश की तो किसी वस्तु से उसने उन पर भी वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मनोज को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने मोहाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ मोहाना जय प्रकाश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय श्रीवास्तव सहित चार अज्ञात पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed