फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Highness Curtant launches at groom's house

हाईटेंशन करंट ने दूल्हे के घर मचाया कोहराम

Fri, 12 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Highness Curtant launches at groom's house
सड़क हादसा - फोटो : SELF
उसका बाजार। बारात की विदाई के बाद उपहार में मिले सामान लेकर जा रही डीसीएम में हाई वोल्टेज करंट उतरने से दूल्हे के चाचा समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं डीसीएम में सवार दो अन्य लोगों ने वाहन से कूदकर जान बचाई। घटना उसका क्षेत्र के अमवां-कुकुरभुकवा गांव के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बखिरा थाना अंतर्गत बिरवापुर गांव निवासी अजय प्रताप की बारात उसका के चनरइया निवासी संतराम के घर आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह बारात की विदाई हुई। दुल्हन को उपहार में मिले सामान एक मिनी ट्रक में रखकर दूल्हे के चाचा शिवकुमार (30) सहित तीन अन्य लोग दोपहर बाद घर के लिए रवाना हुए। उसका-सकारपार मार्ग पर कुकुरभुकवा-अमवां गांव के बीच ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए गया 11 हजार वोल्ट का तार मिनी ट्रक पर रखी आलमारी से छू गया। इससे पूरे वाहन में करंट उतर गया।
विज्ञापन

गाड़ी के केबिन में बैठे शिवकुमार व चालक अखिलेश निवासी गोपालपुर थाना बखिरा करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उधर, करंट के झटके का आभास होते ही वाहन पर पीछे बैठे दो अन्य युवक नीचे कूद गए। घटना की सूचना पर उसका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed