{"_id":"6a42b9b51e28923b5000d84b","slug":"high-tension-wire-lying-in-the-fields-risk-of-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160507-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेतों में पड़ा हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेतों में पड़ा हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा
Tue, 30 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सकारपार क्षेत्र के सिसहनिया गांव के मार्ग पर गिरे तार को हटाकर जाता युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारपार। बांसी बिजली उपखंड के पटखौली फीडर अंतर्गत सिसहनिया गांव के सिवान में हाईटेंशन तार पिछले एक सप्ताह से टूट कर खेतों और संपर्क मार्ग पर पड़ा है। इससे दर्जनों किसानों की खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
वहीं, राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। शिकायत के बावजूद भी विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव के दक्षिण, डंडिया नलकूप संख्या-102 बीजी से निकली 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का तार बीते सप्ताह आई आंधी से पेड़ की डाल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद तार टूट कर खेतों और रास्ते पर बिखर गया लेकिन बिजली निगम ने अब तक उसे न तो इसे हटाया और न ही मरम्मत ही कराई। टूटा हुआ तार चंद्र प्रकाश, सुभाष, दिनकर, नागेंद्र, बृजेश, राजेश, दिनेश, राम गोविंद, राम गोपाल समेत दर्जनों किसानों के खेतों से होकर गुजर रहा है। इससे किसान खेतों में जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कई किसानों का कहना है कि विभागीय अफसरों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तार गांव के संपर्क मार्ग पर भी फैला हुआ है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के पहियों में तार फंसने से कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।