फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heuva flung the statue of Sanjay Leela Bhansali

हियुवा ने फूंका संजय लीला भंसाली का पुतला

Sun, 19 Nov 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Heuva flung the statue of Sanjay Leela Bhansali
हियुवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका फिल्म पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। रानी पद्मावती के जीवन पर बनी फिल्म का विरोध रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी ने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध जताया और फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की। हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष उमेश सैनी के नेतृत्व में लामबंद कार्यकर्ता शाम करीब 4 बजे सिलोखरा चौराहे पर एकत्रित होकर पद्मावती फिल्म के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि निजी लाभ के लिए फिल्म निर्माता ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है। यह रानी पद्मावती के जौहर का अपमान है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। देश के इतिहास को तोड़-मरोड़ करने वालों को सबक सिखाना होगा।
विज्ञापन

इसके पहले भी कई बार ऐसे प्रयास हुए हैं। लिहाजा अब सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। भवानीगंज प्रभारी संतोष पासवान ने सरकार ने फिल्म को प्रदर्शन से रोकने की मांग की। कहा कि अगर बिना तथ्यों में संशोधन किए फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो इसका परिणाम भुगतान होगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। इस दौरान विनोद दुबे, अजय वर्मा, रामफेर वर्मा, बलजीत चौधरी, रामचरन चौधरी, बबलू, वंशीधर अग्रहरि, रामउजागिर गुप्ता, सुनील वर्मा, विशाल सिंह, डिंपू पांडेय, मनीष सिंह, दिनेश चौहान, अरूणेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed