{"_id":"64e6610617fd88f313025947","slug":"help-the-needy-instead-of-wasteful-expenditure-in-weddings-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3430-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादियों में फिजूल खर्ची के बजाय जरूरतमंदों की करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादियों में फिजूल खर्ची के बजाय जरूरतमंदों की करें मदद
Thu, 24 Aug 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वफ्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन फरोग मातम की ओर से आयोजित सालाना अशरे की मजलिस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही है। पांचवीं मजलिस में मंगलवार की रात ईरान से आए मौलाना जमीर अब्बास जाफरी ने मजलिस के जरिये सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की।
मौलाना ने कहा कि समाज में शादी आज काफी खर्चीली और महंगी होती जा रही है। लोग दिखावा और नुमाइश के लिए अपने बेटियों और बेटों की शादी में लाखों रुपये खर्च कर दे रहे हैं, लेकिन अपने पड़ोस के ही जरूरतमंद और गरीब मोहताज की मदद नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर हम दीने इस्लाम और शरीयत के हिसाब से शादी निकाह करें तो पैसों की बचत के साथ-साथ गरीब मोहताज की भी उन पैसों से मदद हो सकती है। उन्होंने नसीहत दी की मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह समाज के सामने सच्चाई को पेश करें ना की धार्मिक भावना को आहत और भड़काऊ खबरें। इससे समाज में अशांति फैलने का खतरा रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।