फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   heavy shopping in dhanteras

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

Fri, 28 Oct 2016 11:19 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
heavy shopping in dhanteras
धनतेरस
सिद्धार्थनगर। रोशनी के पर्व दीपावली की चहल-पहल शुरू हो गई। शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी जोरों पर हुई। लोग मुहूर्त देख बाजार में खरीद करते दिखे। वहीं चीनी सामानों के बहिष्कार के बीच मिट्टी के दीप की मांग बरकरार रही। 
विज्ञापन

धनतेरस के दिन दोपहर के बाद से खरीदारी जोरों पर रही। महिलाओं ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्कों की मांग रही। कुछ ने इलेक्ट्रिक सामानों को भी खरीदा। घरेलू सामान में बर्तन आदि खूब बिके।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने दीपावली के दिन इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी किया। लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। परंपरा का निर्वहन करते हुए लावा, चूड़ा, चीनी की मिठाई की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर मिट्टी के दीप की दुकानें लगी थी। इस बार दीपों की खरीदारी पिछली दीपावली के अनुपात में बढ़ोत्तरी पर दिखी। बच्चों ने मिट्टी के खिलौनों की खरीदारी की। घरों में लोगों ने रोशनी करना शुरू कर दिया। परंपरा के अनुसार लोगों ने घर के बाहर दीप जलाए। लोगों ने घरों को झालर से भी सजाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed