फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rush in trains from Mumbai to Purvanchal, passengers in distress

Siddharthnagar News: मुंबई से पूर्वांचल तक ट्रेनों में भारी भीड़, यात्रियों का हाल बेहाल

Tue, 03 Mar 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rush in trains from Mumbai to Purvanchal, passengers in distress
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन में चढते यात्री। संवाद
शोहरतगढ़। होली का त्योहार नजदीक आते ही बड़ी संख्या में प्रवासी यात्री अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामफेल, राम थाप, संजय, कमलेश, विनय, सुनीता और अनिता ने बताया कि मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन, दादर रेलवे स्टेशन और कल्याण जंक्शन के टिकट काउंटरों व प्लेटफॉर्म पर लंबी कतारों के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। होली पर घर पहुंचना जरूरी था, इसलिए किसी तरह दादर और कल्याण स्टेशन पहुंचकर यात्रा की। उन्होंने बताया कि जनरल डिब्बे में कुछ अतिरिक्त भुगतान कर सीट मिली, लेकिन भारी भीड़ के कारण बड़ी मशक्कत से घर पहुंच सके।
विज्ञापन

वहीं जगबहुदार, करन, शिवम और रजनीश ने बताया कि तत्काल कोटा खुलते ही कुछ ही मिनटों में टिकट खत्म हो जा रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह भरी चल रही हैं। जनरल डिब्बे में बैठने के लिए यात्रियों को एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना पड़ रहा है। पुलिस की मदद से लाइन लगवाकर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। सोमवार को ट्रेन से उतरे नेपाल निवासी आयुष घिमरे ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करते हैं। रविवार की छुट्टी के साथ होली की भी छुट्टी मिल गई थी। कन्फर्म टिकट न मिलने पर आरक्षित कोच में चढ़े, लेकिन वहां भी अत्यधिक भीड़ थी। खड़े रहने तक की जगह नहीं थी। किसी तरह शोहरतगढ़ पहुंचे और यहां से खुनुवां मार्ग से अपने घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़नी रेलवे स्टेशन पर विजय थापा ने बताया कि होली और नेपाल में चुनाव के कारण घर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। वह 12 घंटे खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर रहे। कानपुर के बाद कहीं जाकर बैठने की जगह मिल सकी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। यात्रियों ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग की है, ताकि त्योहार पर घर पहुंचने में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed