फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rain in the city, recorded four mm

शहर में हुई झूमाझम बारिश, दर्ज हुआ चार मिमी

Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the city, recorded four mm
शहर में हुई झमाझम बारिश, दर्ज हुआ चार मिमी
विज्ञापन

बारिश के कारण लोगों को मिली राहत
दियों के जल स्तर में भी हो रही वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक सप्ताह के बाद हुई झमाझम बारिश के कारण सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम नम होने के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। शहर में आधी रात से ही मूसलधार बारिश हुई और सुबह नौ बजे के बाद आसमान साफ हुआ। इस बारिश के कारण शहर के कई इलाके और सड़कों पर जलभराव हो गया लेकिन यह बारिश मौसम विभाग के रिकॉर्ड में मात्र चार मिमी बारिश दर्ज हो सकी, क्योंकि जिले में कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना में ही वर्षामायी यंत्र लगाया गया है, इस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।
रविवार की रात करीब तीन बजे बारिश शुरू हुई। इसके पहले गर्मी और उमस इतनी अधिक थी तो पंखे, कूलर के सामने भी लोग परेशान हो गए। लोग छतों पर टहलते नजर आए। गर्मी के साथ मच्छरों के कारण लोगों की नींद टूटती रही। बारिश के बाद लोगों को बहुत राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि केंद्र के आसपास कम बारिश हुई।
विज्ञापन

जलस्तर में मामूली वृद्धि, खुश हुए किसान
उसका। रविवार की रात हुई बरसात ने जहां एक ओर बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों के पेशानी पर बल डाल दिया है, वहीं दूसरी ओर खेती किसानी में लगे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हालांकि उसका क्षेत्र में गुजरने वाली कूड़ा, बूढ़ी राप्ती और राप्ती नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि हुई है। इसके पूर्व नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं। लेकिन बरसात काफी होने से देर रात तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में धान की रोपाई चल रही है, किसानों ने इस बरसात को खेती के लिए अमृत माना है। बारिश के कारण छोटे-छोटे ताल तलैया व पोखरों में पानी भर चुका है। हालांकि सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बरसात नुकसान दायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed