फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat persists during the day; mercury begins to drop at night.

Siddharthnagar News: दिन में गर्मी बरकरार रात में गिरने लगा पारा

Thu, 15 Oct 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Heat persists during the day; mercury begins to drop at night.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अक्तूबर का आधा महीना बीतने के बाद भी जिले में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के संकेत हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को नौगढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान रहा। शुक्रवार को भी तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 16 अक्तूबर को अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान फिर 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, 18 अक्तूबर से रात के तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन का अधिकतम तापमान इस दौरान करीब 32 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में धुंध का असर रह सकता है और दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगता है।

सिद्धार्थनगर में अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने, जबकि रात का न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed