फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat is suffocating due to power failure

Siddharthnagar News: 24 घंटे का दावा बेदम, बिजली गुल रहने से गर्मी निकाल रही दम

Mon, 04 Sep 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Heat is suffocating due to power failure
घोसियारी मे बिजली कटौती के कारण बच्चों को हाथ पंखे के सहारे सुलाती महिला। संवाद
सिद्धार्थनगर। तीखी धूप के साथ उमसभरी गर्मी से हर कोई बेहाल है। गांव से शहर तक बिजली कटौती ने लोगों की समस्या को कई गुना बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे की कटौती ने हवा निकाल दी है। गर्मी के कारण दिन और रात एक जैसा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को जब कुछ फीडरों पर आपूर्ति के बारे में पड़ताल की गई लोगों से बात की गई तो यह सामने आया है कि बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा महज कागजों तक हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो 10 घंटे से अधिक कटौती की जा रही है। 24 घंटे में 15 से 20 बार बिजली कट रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 18 घंटे है, जबकि शहरी क्षेत्र 24 घंटे आपूर्ति करने का सरकार फरमान है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती से हाहाकर मचा हुआ है। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के नगर फीडर पर लगभग 10 गांव में आपूर्ति होती। इसमें नगर पालिका सिद्धार्थनगर में शामिल सनई, पिपरा पांडेय आदि गांव भी है। सिसवा निवासी सूर्य प्रकाश व सुमित तिवारी ने कहा कि बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा खोखला है। गर्मी में पेड़ के छांव में बैठकर दिन बीत जा रहा है, लेकिन रात काटना मुश्किल हो गया है। नींद पूरी न होने से बेचैनी शुरू हो जा रही है। वहीं, जिला मुख्यालय के नौगढ़ फीडर का यही हाल रहा। मधुकरपुर के निवासी रामनरेश ने बताया कि बिजली कई बार कटती है। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। पता नहीं कटौती से कब निजात मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

24 में नौ घंटे कटी खैरटिया फीडर से बिजली

खेसरहा क्षेत्र के खैरटिया फीडर पर 24 घंटे में नौ बार बिजली आपूर्ति ठप रही है। 24 में कुल लगभग 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जिससे हर कोई परेशान नजर आया। दिन में दुकानों पर लोग पंखा झलते हुए नजर आए। क्षेत्र के टिकरीपकडिया गांव निवासी पप्पू मिश्र ने कहा कि बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। घोसियारी निवासी संदीप गुप्ता का कहना है अघोषित बिजली कटौती से घर में लगे उपकरण जवाब दे दे रहे हैं।

---

18 के बजाय आठ घंटे हो रही आपूर्ति

डुरियागंज के ग्रामीण क्षेत्रों के खानतारा, कठौतिया, पिपरा, मछलीगांव, वयनियां, चिताही आदि सहित सभी फीडरों पर बिजली व्यवस्था धराशायी हो गई है। क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दवा पूरी तरह फेल है। उमस भरी गर्मी में मुश्किल से 8 घंटे बिजली मिलती है। जिसमे भी करीब 15 से 20 बार काटी जाती है।

---

लोटन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बदहाल

लोटन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की पड़ताल गई तो पता चला कि यहां लोटन के छिरिया काक्षा फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। हर 45 मिनट से एक घंटे में एक बार बिजली कटती है। यानी २४ घंटे में लगभग 30 बार बिजली कट रही है। फीडर से जुड़े जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिस प्रकार से मुख्यालय से बिजली आपूर्ति मिलती है हम देते हैं। पिछले तीन दिन से कहीं कोई फाल्ट होने के कारण बिजली नहीं कटी है।

---

भरपूर नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी

हर व्यक्ति के लिए छह से आठ घंटे नींद आवश्यक है। अगर इससे कम कोई नींद ले रहा है तो उसके लिए समस्या हो सकती है। कम नींद आने से बेचैनी होती है, चिड़चिड़ापन होता है। लगातार यह समस्या बनी रहे तो व्यक्ति गंभीर हो सकती है। भूरपर नींद बहुत ही जरूरी है।


-डॉ. सुधीर कुमार मिश्र, चिकित्सक माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज

---

ओवरलोड के कारण आपूर्ति में कुछ समस्याएं आ रही हैं। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। अगर कहीं लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है तो उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है।

-आरके कुशवाहा, एक्सईन विद्युत निगम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed