{"_id":"60f5ac258ebc3e61c21f85e5","slug":"health-workers-protest-against-transfer-siddharthnagar-news-gkp40246115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग में लिपिकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादले में जिले के 18 लिपिक भी शामिल हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
चिकित्सा, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में सीएमओ और सीएमएस के अधीन 18 लिपिकों का दूसरे जिला तबादला कर दिया गया है। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उनका आरोप है कि स्थानांतरण सूची में ऐसे कर्मी को भी शामिल कर लिया गया, जो लंबे समय से कैंसर जैसे रोग से पीड़ित हैं। इसके अलावा शासन ने 20 प्रतिशत के सापेक्ष 60 प्रतिशत तबादला कर अपनी ही नीति का उल्लंघन किया है।
दिव्यांग कर्मचारी, दंपती नीति, अराध्य रोग से ग्रसित कर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया है। जिला मंत्री कन्हैया लाल यादव ने कहा कि स्थानांतरण, समायोजन आदेश पूरी तौर से मनमानी की गई है। इसे निरस्त किया जाना चाहिए। अंत में धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को प्रमुख सचिव के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
धरने में अब्दुल अजीज, जौहर सिंह, कमलेश उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, अनवार अली, मुरारी प्रसाद, राधेश्याम, शैलेश कुमार मिश्र, तनवीर अहमद, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मनीष रंजन, हरेराम लाल श्रीवास्तव, दीननाथ, मिथिलेश पांडेय आदि की उपस्थिति रही।