फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health workers go door-to-door to provide information about disease prevention

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारी से बचाव की जानकारी दें

Fri, 18 Jul 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Health workers go door-to-door to provide information about disease prevention
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के संबध में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में लोगों को जानकारी दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनका का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही साथ स्कूलों, नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में जागरूक करें। स्कूलों के आसपास झाड़ियों की सफाई करना सुनिश्चित कराएं। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एके झा, संचारी रोग प्रभारी डाॅ. अमित शर्मा, डाॅ. समीर सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, अरूण कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed