{"_id":"6349a101c6c9a67848341ac1","slug":"health-team-active-in-flood-area-siddharthnagar-news-gkp4540529103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियों से बचाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियों से बचाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
बिस्कोहर के इमिलिया गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को दवा देती टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक बीमारियों से बचाने की कवायद शुरू
बिस्कोहर। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव इमिलिया, नवडिहवा व बेलभरिया गांव में सीएचसी अधीक्षक इटवा डॉ. संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों को जरूरी दवाइयां दी गईं। शिविर में अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी व उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को पानी उबाल कर ठंडा करने के बाद पीने तथा बाढ़ के पानी से बचने की सलाह दी। इस दौरान इमिलिया व नवडिहवा गांव में स्वास्थ्य टीम ने 142 और बेलभरिया गांव में 175 मरीजों में दवाएं वितरित की। स्वास्थ्य टीम में जितेंद्र त्रिपाठी, दीप नारायण चौधरी, सुपरवाइजर अशोक कुमार शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, प्रधान के प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंतराम भारती आदि मौजूद रहे।
लकवाग्रस्त मरीज की इलाज के दौरान मौत
बिस्कोहर। बाढ़ प्रभावित इमिलिया गांव निवासी काशीराम (62) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। काशीराम को बृहस्पतिवार सुबह लकवा मार दिया था। आनन-फानन स्टीमर से लाकर उन्हें सीएचसी इटवा में भर्ती किया गया था। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान काशीराम की मौत हो गई।
पंपिंग सेट से निकाल रहे घर में भरा पानी
बिस्कोहर। राप्ती नदी की बाढ़ से ग्राम नावडीह के अधिकांश घरों में जलभराव हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीण पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने की कोशिश में जुटे रहे। वली मोहम्मद, लेधे आदि ने बताया कि बाढ़ के चलते उनके घर में रखा सामान डूब गया है। ऐसे में पंपिंग सेट के जरिए पानी निकाल रहे हैं ताकि कुछ सामान बचाया जा सके। अब भी गांव के अधिकांश घरों में जलभराव की स्थित बनी हुई। कई कच्चे मकान गिरने के कगार पर हैं। लोग दूसरे के घर डेरा डाल रखा है।