फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health department activated due to Corona

Siddharthnagar News: कोरोना की आहट से सक्रिय हुआ स्वास्थ्य महकमा

Mon, 26 May 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health department activated due to Corona
मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में लगा हुआ वेंटीलेटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के फिर हो रहे प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को लेकर तैयारी भी तेज कर दी है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सभी वार्डों, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई है।
हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

फिर भी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से तैयार हैं। जबकि अन्य किसी इमरजेंसी सेवा को लेकर भी पूरी तरह से तैयारी की गई हैं। ताकि मरीजों को असुविधा न होने पाए। यदि कोई कोरोना का मामला सामने आता है, तो उससे निपटने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि अभी तक शासन से इस संबंध में कोई विशेष निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि, यदि शासन की ओर से कोई दिशा-निर्देश मिलता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पहले से ही मेडिकल कॉलेज में 85 वेंटिलेटर मौजूद हैं। जबकि जरूरत के अनुसार अन्य वार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed