फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Harmony should be in thoughts, not words: Subhash

समरसता शब्द नहीं विचार में होना चाहिए : सुभाष

Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Harmony should be in thoughts, not words: Subhash
शहर में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समरसता शब्द नहीं विचार में होना चाहिए : सुभाष
विज्ञापन

आरएसएस की ओर से नगर के महंत अवैद्यनाथ बहुउद्देश्यीय कक्ष में आयोजित हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग की ओर से रविवार को नगर के महंत अवैद्यनाथ बहुउद्देश्यीय कक्ष में समरस हिंदू समर्थ भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष ने कहा कि समरसता शब्द नहीं, बल्कि विचार में होना चाहिए। जाति, पात, ऊंचनीच, गरीब, अमीर का भेद मिटाए बिना सामाजिक समरसता संभव नहीं है। वर्ण व्यवस्था कर्म के अनुसार बनाए गए थे। लेकिन कुछ महत्वाकांक्षी लोगों ने इसे जाति व्यवस्था में बदल दिया। जिसका दुष्परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। प्राचीन भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। भारत ज्ञान, धर्म और धन, धान्य से पूर्ण था।
विज्ञापन

हमारे धन को विदेशियों ने लूट लिया और साजिशन धर्म को जाति आधारित बताकर अपना कुत्सित ज्ञान हम पर थोप दिया। हमें पुराना गौरव हासिल करने के लिए सामाजिक समरसता के नियमों को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, रामनवल, शंभू गुप्ता, जिला संघचालक गोकुल गोयल, नगर प्रचारक अभय, रामनारायण, मनोज कुमार, पवन उपाध्याय, अविनाश, नंदलाल, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ, अंकित त्रिपाठी, मिथिलेश अग्रहरि और सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed