फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gunners attached with Zilla Panchayat members

सदस्यों पर नजर रखने को लगाए गए सुरक्षाकर्मी!

Thu, 17 Jun 2021 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Gunners attached with Zilla Panchayat members
जिला पंचायत सदस्यों के साथ लगाए गए गनर
विज्ञापन

सपा के जिला पंचायत सदस्यों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
सभी 45 जिला पंचायत सदस्यों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चुनावी अधिसूचना जारी होते ही विपक्षी समेत जिले के सभी 45 जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने से मामला गरम हो गया है। इससे नाराज सपा नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों ने प्रशासन पर सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा सदस्यों पर नजर रखे जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिहाज से सुरक्षा के लिए पहल की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है, जिसके तहत 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को मतदान एवं मतगणना होगी। इसके साथ ही सभी सदस्यों को दो-दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करा दिए गए हैं। जिसके बाद सदस्यों में तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। एक निर्दल सदस्य का कहना है कि उसके मोबाइल पर फोन आया कि सुरक्षाकर्मी चाहिए, जिसके बाद उसे गनर उपलब्ध कराया गया। सपा की जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षाकर्मी की मांग नहीं की थी, इसके बावजूद उन्हें सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि उनकी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव का कहना है कि सुरक्षाकर्मी लगाने के बहाने सदस्यों से मिलने-जुलने वालों पर नजर रखी जाएगी साथ ही विपक्षी एवं निर्दल सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए भी ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कभी भी जिला पंचायत सदस्यों को गनर नहीं मिलता था। यह सरकार सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जाने को तैयार है।
विज्ञापन

सपा सदस्य ने लौटाया सुरक्षाकर्मी
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव का कहना है कि सदस्यों पर सुरक्षाकर्मियों को जबरियां थोपा जा रहा है। बांसी क्षेत्र के सपा के जिला पंचायत सदस्य अमित निषाद ने प्रशासन को लिखित पत्र देकर सुरक्षाकर्मियों को अपने घर में जगह नहीं होने का हवाला देकर लौटा दिया है। उन्होंने बताया कि सपा के अन्य सदस्य भी सुरक्षाकर्मियों से असहज महसूस कर रहे हैं और उन्हें वापस करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों की सुरक्षा के लिए लगाया गनर
एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को चुनावी रंजिश के कारण संभावित खतरा देखते हुए सुरक्षाकर्मी लगाए जा रहे हैं। जो सदस्य सुरक्षा की मांग कर रहे हैं उन्हें ही सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, किसी के पास जबरियां सुरक्षाकर्मी नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed