फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gud trader's house caught fire

Siddharthnagar News: गुड व्यापारी के घर में लगी आग

Thu, 24 Aug 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gud trader's house caught fire
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में व्यापारी के मकान में अज्ञात कारण से
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में एक गुड व्यापारी के मकान में बृहस्पतिवार सुबह से आग लग गई। जिससे घर के एक कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर से धुंआ व आग की लपटे निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया मौके पर गृह स्वामी के साथ ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी राम किशोर साहू का परिवार बृहस्पतिवार सुबह जग कर अपने पुराने मकान पर गया हुआ था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आसपास के लोगों ने देखा कि राम किशोर साहू के घर के एक कमरे में से धुआं व आग की लपटे निकल रही है तो शोर मचाया। शोर सुनकर गृह स्वामी के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक कमरे में रखा तीन लाख रुपया नगदी, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, करीब सौ पीस प्लास्टिक का कैरेट व 10 क्विंटल भेली जल गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा ने नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को सूचित कर दिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed