फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gst team arrived to raid, shops found closed

Siddharthnagar News: जांच करने पहुंची जीएसटी टीम, बंद मिलीं दुकानें

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
gst team arrived to raid, shops found closed
शोहरतगढ़ में राज्य जीएसटी टीम के छापे के डर से रविवार को बंद रहीं दुकानें। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जांच करने पहुंची जीएसटी टीम, बंद मिलीं दुकानें
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य जीएसटी की टीम ने रविवार को बांसी क्षेत्र की एक दुकान पर पहुंची। दुकान बंद मिली। अधिकारियों ने बोर्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। टीम आने की खबर से जो दुकानें खुली थीं, उनका शटर भी गिर गया। टीम ने दुकान बंद होने की रिपोर्ट भेज दी।
डिप्टी कमिश्नर महेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य मुख्यालय से प्राप्त संदेश के अनुसार छापा मारा जा रहा है। व्यापारियों को भयभीत नहीं होना चाहिए। जिसके प्रतिष्ठान का कर निर्धारण सही ढंग से किया गया है, उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

छापे के भय से दुकानें बंद होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवश्यक सामानों की खरीद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर सहित तहसील क्षेत्र के बेलौहा बाजार, पथरा बाजार, तिलौली, जिगिनिहवा, सकारपार गोल्हौरा, मिठवल कस्बों की अधिकतर दुकानें रविवार को बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, इटवा कस्बे व आसपास के बाजार पूरे दिन आंशिक रूप से बंद रहे। राज्य जीएसटी टीम के आने की सुगबुगाहट से चौखड़ा, रगड़गंज, कठेला, महादेव घुरहू में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। जलपान की बड़ी दुकानें भी नहीं खुली थीं। व्यापारी एक-दूसरे से टीम के आने की जानकारी लेते रहे।
बिना नोटिस के छापा मारने का विरोध
डुमरियागंज। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि और नगर अध्यक्ष रामदेव गुप्ता ने तहसील प्रशासन व जिलाधिकारी को रविवार को मांगपत्र सौंपा। कहा कि बिना नोटिस दिए दुकानों पर की जा रही कार्रवाई से व्यापारी समाज डरा हुआ है। कारोबार ठप्प हो गया है। व्यापारी हित में सर्वे छापे को रोका जाए। इसी तरह बंदी चलती रही तो व्यापारियों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ जाएगी। इस दौरान चंदन अग्रहरि, मुन्ना अग्रहरि, फिरोज, संदीप, राजू, बंटी, इंतजार मौजूद रहे। संवाद
दुकानें बंद होने से बढ़ रही परेशानी
शोहरतगढ़। सात दिन से दुकानें बंद होनेस से खरीदारी करने वाले लोग परेशान हैं। वे महंगे दाम पर सामान खरीद रहे हैं। दवा खरीदने वाले लोग मेडिकल स्टोर का चक्कर लगाकर लौट जा रहे हैं।
क्षेत्र के अभिषेक, अजय, मनोज, विक्रम, नीतीश, मंगल, पूजन, हरिराम, परमेश्वर, अंगद आदि ने कहा कि चिल्हिया, कदवा बाजार, गौहनिया, शोहरतगढ़ में दुकानें बंद होने से जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है। किसी तरह मिल भी रहा है, तो महंगे दाम पर मिल रहा है।

शुगर के मरीज सत्यप्रकाश ने बताया कि चार दिन से दवा लेने शोहरतगढ़ व नौगढ़ जा रहे हैं, लेकिन दुकान नहीं खुलने से दवा नहीं मिल रही है। मेरे घर से मार्केट की दूरी 20 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed