फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GST should be reduced in brick business: Atul

ईंट कारोबार में कम होनी चाहिए जीएसटी : अतुल

Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
GST should be reduced in brick business: Atul
शहर के एक लॉज में ईट निर्माताओं की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ईंट कारोबार में कम होनी चाहिए जीएसटी : अतुल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ईंट निर्माता समिति की बैठक बुधवार को नगर के एक लॉज में हुई। इसमें कोयले की कीमत बढ़ने और उसके बाद भी जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया गया। जीएसटी दर को कम करने की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि ईंट के कारोबार पर सरकार की ओर से नियमित टैक्स बढ़ाया जा रहा है, जिससे कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। कोयला के दाम में बेतहाशा वृद्धि से कारोबार बुरे दौर से गुजर रहा है। ऊपर से जीएसटी के दर में लगातार बढ़त से परेशानी हो गई है। हर सामान पर अलग- अलग टैक्स लिया जा रहा है, जो भट्टा कारोबारियों का शोषण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके संबंध में हम विभाग के मंत्री से वार्ता किए हैं। अगर हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं की जाती हैं। बढ़े हुए जीएसटी दर को वापस नहीं लिया जाता है तो कारोबार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने कहा कि सरकार ईंट कारोबारियों का शोषण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री रामदास, दलवीर सिंह, सुनील सिंह, मो. अजहर, इमान, जावेद खां, शमशाद, हरीराम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed